कांग्रेस में अंतर्कलह देख छिटक रहे नेता : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 18 Aug, 2022 06:34 PM

cm jairam thakur target on congress

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी अंतर्कलह से प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना अस्तित्व खो बैठी है। हाल ही में भाजपा ने चारों राज्यों में हुए चुनावों में विजय प्राप्त कर हिमाचल में आगामी विस...

डमटाल (सिमरन): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी अंतर्कलह से प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना अस्तित्व खो बैठी है। हाल ही में भाजपा ने चारों राज्यों में हुए चुनावों में विजय प्राप्त कर हिमाचल में आगामी विस चुनावों को लेकर कड़ा संदेश विपक्ष को दे दिया है कि इस बार बदलाव नहीं बल्कि प्रदेश में रिवाज बदलेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम के तहत जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में पहुंच कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह व प्रलोभन देकर रोज नए-नए वायदे कर सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं। लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात तो तब होगी जब कांग्रेस सत्ता में आएगी। आज कांग्रेस अपने वर्चस्व को बचाने के लिए जनता के साथ झूठे वायदे और प्रलोभन देकर सत्ता में वापसी करने की उम्मीद जगाए बैठी है। 

सत्ता में आने के सपने बाद में देंखे, पहले अपने कुनबे को संभालें
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी नेता पार्टी की अंतर्कलह व दयनीय स्थिति को देख पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस सत्ता में आने के सपने बाद में देखे, पहले अपने बिखरते कुनबे को सम्भालने की कोशिश करे। मुख्यमंत्री ने ओल्ड पैंशन स्कीम पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज विपक्ष पैंशन को लेकर हो-हल्ला कर रहा है जबकि उनके कार्यकाल में मात्र 4 लाख लोगों को पैंशन दी जाती रही है। वहीं भाजपा सरकार ने इस आंकड़े को बढ़ाकर 7 लाख 50 हजार किया है। प्रदेश के 15 लाख गरीब लोगों को 125 यूनिट बिजली फ्री उपलब्ध करवाई जा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!