चुवाड़ी बी.डी.ओ. कार्यालय दो दिन के लिए सील

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 20 Nov, 2020 03:16 PM

chuwadi b d o office sealed for two days

जिले के विकास खण्ड भटियात स्थित चुवाड़ी के 7 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतने अधिक कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को इस कार्यालय को सील कर दिया है। आगामी दो दिनों तक इस कार्यालय में किसी के भी आने जाने पर पाबंदी...


चुवाड़ी(कुमार):जिले के  विकास खण्ड भटियात स्थित चुवाड़ी के 7 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतने अधिक कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को इस कार्यालय को सील कर दिया है। आगामी दो दिनों तक इस कार्यालय में किसी के भी आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। बी.डी.ओ भटियात डा. बशीर खान ने बताया की कार्यालय का एक अकाउंटेंट, एक जे.ई, एक कम्पयूटर आप्रेटर, एक पंचायत सचिव व तीन चौकीदार कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं एहतियात के तौर पर इस कार्यालय को आगामी 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है तथा इस परिसर में किसी के भी आने जाने पर पांबदी लगा दी गई है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!