इंसानियत शर्मसार! नाबालिग ने बस में कर दी उल्टी तो आगबबूला हो उठा कंडक्टर, और फिर...

Edited By Vijay, Updated: 28 Aug, 2026 09:33 PM

child and hrtc bus conductor

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। होशियारपुर से धनड़ जा रही एचआरटीसी की बस में सफर कर रहे एक नाबालिग लड़के से कंडक्टर ने जबरन उल्टी साफ करवाई।

नादौन (जैन): हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। होशियारपुर से धनड़ जा रही एचआरटीसी की बस में सफर कर रहे एक नाबालिग लड़के से कंडक्टर ने जबरन उल्टी साफ करवाई। कंडक्टर की इस संवेदनहीनता पर बस में सवार यात्रियों ने कड़ा ऐतराज जताया और परिवहन निगम से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सफर के दौरान बस की खिड़की के पास बैठे एक नाबालिग लड़के की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जी मिचलाने के कारण उसने अपनी सीट के पास ही उल्टी कर दी। आरोप है कि इसके बाद बस का कंडक्टर नाबालिग की मदद करने की बजाय उस पर बुरी तरह भड़क गया। कंडक्टर का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। जब बस नादौन बस अड्डे पर पहुंची, तो उसने बस रुकवाई और उसी नाबालिग को ही पानी लाने का आदेश दिया। इसके बाद उसी से उल्टी से गंदी हुई जगह को पानी से धुलवाया गया।

कंडक्टर के इस अमानवीय व्यवहार को देखकर बस में मौजूद यात्री भड़क गए। यात्रियों ने विरोध जताते हुए कहा कि उक्त नाबालिग जानबूझकर बस में गंदगी नहीं फैला रहा था, बल्कि उसकी तबीयत खराब थी। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि इस घटना की तुरंत जांच की जाए और कर्मचारियों को बीमार लोगों व बच्चों के साथ शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए जाएं।

इस घटना के तूल पकड़ने के बाद एचआरटीसी प्रबंधन हरकत में आया है। एचआरटीसी के निदेशक मोंटी संधू ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए माना कि परिचालक ने नाबालिग के साथ गलत व्यवहार किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विभाग की ओर से सभी कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!