"महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतें पूरी तरह रखी जाएंगी गोपनीय", विधानसभा में बोले CM सुक्खू- दोषियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Aug, 2026 11:30 AM

chief minister sukhvinder singh sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरूवार को कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और प्रत्येक शिकायत की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरूवार को कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और प्रत्येक शिकायत की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन के एक सवाल का जवाब देते हुए सुक्खू ने कहा कि सरकार महिलाओं का बहुत सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अक्सर अपनी शिकायत खुलकर नहीं रख पाती हैं, इसलिए इस संबंध में नियमों में संशोधन किया जाएगा। इससे पहले मुख्य प्रश्न का उत्तर देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल ने बताया कि पिछले तीन वर्ष में सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी कार्यस्थलों तथा शिक्षण संस्थानों में महिलाओं के उत्पीड़न के 131 मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि इनमें से 37 मामलों में कार्रवाई की गई, तीन लोगों को सेवा से बर्खास्त किया गया, एक व्यक्ति को कड़ा दंड दिया गया और एक अन्य को निलंबित किया गया।

शांडिल ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए 'शी-बॉक्स' पोर्टल का भी उल्लेख किया, जिसके माध्यम से कामकाजी महिलाएं, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के तहत गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज करा सकती हैं और जांच की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकती हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!