पैरापिट पर बैठे युवक से 81.30 ग्राम चरस बरामद

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 15 Sep, 2020 07:15 PM

charas recovered from the young man sitting on the parapit

पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत मंगलवार को नारकोटिक्स सेल कांगड़ा द्वारा मुख्य आरक्षी हरीश सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव ललेहड़ में राधा स्वामी सत्संग घर के समीप सड़क किनारे पैरापिट पर बैठे युवक से 81.30 ग्राम चरस बरामद की है।

कांगड़ा (कालड़ा): पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत मंगलवार को नारकोटिक्स सेल कांगड़ा द्वारा मुख्य आरक्षी हरीश सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव ललेहड़ में राधा स्वामी सत्संग घर के समीप सड़क किनारे पैरापिट पर बैठे युवक से 81.30 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार (29) निवासी मस्सल तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर उसके उसके पीछे लगी थी। पुलिस को देखकर वे घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने उसे धर दबोचा और उस से 81.30 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ कांगड़ा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। डी.एस.पी. सुनील राणा ने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!