प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जुटाएंगे जनगणना के आंकड़े, लोगों से सहयोग की अपील

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Jun, 2026 12:07 PM

census 2027  enumerators and supervisors will go door to door to collect data

Una News : जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-जनगणना की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अब जिले में घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित...

Una News : जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-जनगणना की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अब जिले में घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि जनगणना का यह चरण 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक घर तक पहुंचकर आंकड़ों का संकलन करेंगे।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए नियुक्त अधिकृत प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने साथ आधिकारिक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) रखेगा और सर्वेक्षण से पूर्व अपनी पहचान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि जनगणना कर्मियों का सहयोग करते हुए उन्हें सही, सटीक एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण आधार बनते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनगणना के दौरान प्राप्त सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं विकासात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

जतिन लाल ने कहा कि जनगणना किसी भी क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का वास्तविक आकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके आधार पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी नियोजन और क्रियान्वयन सुनिश्चित करती हैं। इसलिए सटीक आंकड़ों का संकलन अत्यंत आवश्यक है, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और प्रभावी रूप से पहुंच सके। उन्होंने सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय एवं सकारात्मक सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भागीदारी है। सही जानकारी देकर और जनगणना कर्मियों का सहयोग कर हम सभी एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभा सकते हैं।

प्रदेश देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!