कड़ोआ में पशुशाला राख, पास खड़ी वैन भी जली

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 16 Oct, 2020 09:04 PM

cattle ash in kadoa van parked nearby also burnt

शुक्रवार शाम को उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत कड़ोआ के गांव मावा कुडली में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। इस दौरान पशुशाला के साथ खड़ी वैन भी जल गई । पशुशाला में बंधी भैंस को निकाल लिया गया लेकिन भैंस भी आग के कारण जख्मी हो गई है। आग लगने का कारण अभी पता...

देहरा (राजीव) :  शुक्रवार शाम को उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत कड़ोआ के गांव मावा कुडली में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। इस दौरान पशुशाला के साथ खड़ी वैन भी जल गई । पशुशाला में बंधी भैंस को निकाल लिया गया लेकिन भैंस भी आग के कारण जख्मी  हो गई है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं लगा पाया है । जानकारी के अनुसार  नवजीत सिंह पुत्र देस राज निवासी मावा कुडली की पशुशाला में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई । पशुशाला के मालिक ने पशुशाला में आग की लपटें देखी तो  उसने पशुशाला में बंधे मवेशियों को तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन आग के कारण एक भैंस हल्की जख्मी हो गई । इस आगजनी की घटना में पशुशाला में रखी तूड़ी औऱ  सारा सूखा घास जलकर राख हो गया है। पशुशाला के साथ खड़ी वैन भी आग भेंट चढ़ गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई । फायर ब्रिगेड  ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू  पाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!