दलाई लामा मंदिर में ड्रोन उड़ाने का मामला: पहले भी उड़ा चुका है ड्रोन अमरीका का नागरिक

Edited By Ekta, Updated: 24 Oct, 2019 01:12 PM

case of drone flying in dalai lama temple

दलाई लामा मंदिर में ड्रोन उड़ाने मामले में सामने आया है कि इग्नोशियो कार्वेलाने मैक्लोडगंज आ चुका है और 1-2 बार वह नोरबू हाऊस से इसी तरह ड्रोन उड़ा चुका है। बताया जा रहा है कि पिछले साल जब इग्नोशियो कार्वेलाने यहां आकर ड्रोन उड़ा रहा था तो गुप्तचर...

धर्मशाला (ब्यूरो): दलाई लामा मंदिर में ड्रोन उड़ाने मामले में सामने आया है कि इग्नोशियो कार्वेलाने मैक्लोडगंज आ चुका है और 1-2 बार वह नोरबू हाऊस से इसी तरह ड्रोन उड़ा चुका है। बताया जा रहा है कि पिछले साल जब इग्नोशियो कार्वेलाने यहां आकर ड्रोन उड़ा रहा था तो गुप्तचर विभाग ने इसकी सूचना मैक्लोडगंज थाना को दी थी लेकिन जब तक थाने की टीम वहां पहुंची तो उससे पहले इग्नोशियो कार्वेलाने ने ड्रोन उतार लिया था। इसके बाद इस बार ड्रोन उड़ाने पर पुलिस ने पकड़ लिया। उधर, एस.पी. कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि इग्नोशियो कार्वेलाने को शक के आधार पर हिरासत में लेते हुए उनके दस्तावेज व ड्रोन को कब्जे में लिया था। इसकी प्रारंभिक जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है, उसे छोड़ दिया गया है। वीरवार को वह वापस दल के साथ लौट जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!