Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Apr, 2026 12:01 PM

Solan News : जिला सोलन के अंजी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-5 पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया। दरअसल, चलती कार का टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की...
Solan News : जिला सोलन के अंजी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-5 पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया। दरअसल, चलती कार का टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक, अंजी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-5 पर चलती कार का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सडक़ किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई।
वहीं, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बता दें कि इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया है। ऐसे हादसों से बचने के लिए वाहनों की नियमित जांच और रखरखाव बेहद जरूरी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें