गाड़ी में घर लौट रहा था व्यक्ति, रास्ते में अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

Edited By Vijay, Updated: 22 Feb, 2020 05:52 PM

car accident

पुलिस थाना दाड़ला के तहत ग्याणा के पास एक गाड़ी के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जितेन्द्र कुमार पुत्र मंशा राम गांव घुमारों अर्की के रूप में हुई है।

अर्की (ब्यूरो): पुलिस थाना दाड़ला के तहत ग्याणा के पास एक गाड़ी के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जितेन्द्र कुमार पुत्र मंशा राम गांव घुमारों अर्की के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात्रि को उस समय हुआ जब जितेन्द्र गाड़ी लेकर दाड़ला से अपने घर की ओर जा रहा था।

गाड़ी जैसे ही ग्याणा के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई, जिसके चलते कार चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अर्की अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!