दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बेकाबू कार, एक व्यक्ति की मौत- 2 गंभीर

Edited By Ekta, Updated: 12 Jun, 2019 12:34 PM

car accident

शिमला के ठियोग के देहा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी रैफर किया गया है। बता दें कि घटना घटना मंगलवार देर रात...

शिमला (योगराज): शिमला के ठियोग के देहा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी रैफर किया गया है। बता दें कि घटना घटना मंगलवार देर रात करगोली नाला के पास बनुढांक में हुई। कार में सवार तीनों युवक कांगड़ा जिला के देहरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान संजय राणा (40) पुत्र अजीत निवासी गांव समेली कांगड़ा के रूप में हुई है।

घायलों में कडोल निवासी रफाल सिंह पुत्र बाबू राम और बड़ा निवासी धर्मवीर पुत्र बलबंत शामिल हैं। जानकारी अनुसार ये तीनों व्यक्ति बिस्कुट बनाने वाली कंपनी की मार्केटिंग करते थे। वह काम के सिलसिले में देहा जा रहे थे। देर रात इनकी इंडिगो गाड़ी (hp 01d-4873) करगोली नाला के पास बनुढांक में दुर्घटना का शिकार हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!