घुमारवीं में टोल प्लाजा के पास पुलिस ने पकड़ी चरस की खेप, बस सवार गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2024 08:11 PM

bus passenger arrested with hashish

घुमारवीं पुलिस ने फोरलेन बलोह टोल प्लाजा के समीप बस में सवार व्यक्ति से चरस की खेप बरामद की है। घुमारवीं पुलिस की एक टीम टोल प्लाजा के समीप नाका लगाकर गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी।

घुमारवीं (कुलवंत): घुमारवीं पुलिस ने फोरलेन बलोह टोल प्लाजा के समीप बस में सवार व्यक्ति से चरस की खेप बरामद की है। घुमारवीं पुलिस की एक टीम टोल प्लाजा के समीप नाका लगाकर गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से आई एक बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस बस में सवार लोगों के सामान को चैक करने लगी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराने लगा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम दिवेश खत्री पुत्र अशोक निवासी गांव सेतरवा थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर राजस्थान बताया। इस व्यक्ति ने अपनी दोनों टांगों के बीच एक बैग रखा हुआ था। पुलिस ने बैग को चैक किया तो उसमें से 759 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!