सुक्खू सरकार एक काम गिनवाए और 100 रुपए ईनाम पाए : राजीव बिंदल

Edited By Vijay, Updated: 21 May, 2024 05:59 PM

bjp state president rajeev bindal

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने नाहन में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रचार में कहीं नहीं है। पिछले डेढ़ वर्ष में मुख्यमंत्री प्रदेश में एक भी काम नहीं गिनवा पा रहे हैं। वह लगातार इस बारे में पूछ रहे हैं कि एक काम गिनवाओ और 100...

नाहन (आशु): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने नाहन में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रचार में कहीं नहीं है। पिछले डेढ़ वर्ष में मुख्यमंत्री प्रदेश में एक भी काम नहीं गिनवा पा रहे हैं। वह लगातार इस बारे में पूछ रहे हैं कि एक काम गिनवाओ और 100 रुपए ईनाम पाओ। बावजूद इसके मुख्यमंत्री अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश एक स्टेबल गवर्नमैंट चाहता है। विकासशील सरकार चाहता है, जो केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे सकते हैं। इसके विपरीत पूरे देश में कांग्रेस 50 सीटों पर अटकने वाली है और नेता प्रतिपक्ष का दर्जा भी कांग्रेस को मिलने वाला नहीं है। कांग्रेस का एक भी विधायक और मंत्री ऐसा नहीं है, जिसने अपने विधानसभा क्षेत्र में परफॉर्म किया हो। इसके विपरीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चुनाव क्षेत्र में भी भाजपा लीड लेने वाली है। शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस समर्थित विधायकों के क्षेत्रों में भी जनता इनके खिलाफ वोट करेगी क्योंकि इन्होंने हर तरह से जनता को सिर्फ झूठ परोसा है। इससे पूर्व डाॅ. राजीव बिंदल ने नाहन के चौगान में 24 मई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली की तैयारियों का जायजा लिया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!