नाहन से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने किया संकल्प पत्र सुझाव यात्रा का आगाज

Edited By Vijay, Updated: 10 Mar, 2024 04:35 PM

bjp state president rajeev bindal

प्रदेश के सभी स्थानों पर रविवार को संकल्प पत्र सुझाव यात्रा का आगाज हुआ। चारों संसदीय क्षेत्रों में 8 वाहनों के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।

नाहन (आशु): प्रदेश के सभी स्थानों पर रविवार को संकल्प पत्र सुझाव यात्रा का आगाज हुआ। चारों संसदीय क्षेत्रों में 8 वाहनों के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं ताकि देश के प्रत्येक वर्ग, समुदाय, जाति धर्म व संप्रदाय की भागीदारी से एनडीए का संकल्प पत्र बनाया जा सके। शिमला संसदीय क्षेत्र में चलने वाली गाड़ी की शुरूआत नाहन से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने की। उन्होंने कहा कि इस गाड़ी में सुझाव पेटी लगी है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव दे सकता है। 10 से 20 मार्च तक गाड़ियां पूरे प्रदेश में घूमकर सुझाव आमंत्रित करेंगी। इसके अतिरिक्त हर शहर में 4-5 स्थानों पर सुझाव पेटी लगाई जा रही है। नमो एप व मिस्ड कॉल के माध्यम से भी जनता अपने सुझाव दे सकती है।

राजीव बिंदल ने कहा कि 2004 से 2014 के मध्य कांग्रेस सरकार बनाम 2014 से 2024 के मध्य मोदी सरकार की तुलना करनी होगी। कांग्रेस शासन पूरी तरह घोटालों से भरा हुआ शासन रहा, जिससे देश शर्मसार हुआ और भ्रष्टाचार में गरीब पिसता रहा। विकास बंद हो गया जबकि मोदी सरकार के 10 वर्ष गरीब कल्याण के महिला उत्थान, किसान सम्मान व युवा विकास के रहे। विगत 10 वर्षों में आतंकवाद, माओवाद व पत्थरबाजी पर अंकुश लगा। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण देश सबसे कमजोर आर्थिक स्थिति में पहुंच गया था, जिसे मोदी ने दुनिया की सबसे मजबूत 5वीं आर्थिक स्थिति पर लाकर खड़ा किया और जिसे अगले 5 वर्षों में तीसरे पायदान पर लाया जाएगा।

राजीव बिंदल ने कहा कि आर्थिक मजबूती के कारण सड़कों का निर्माण, सुरंगों का निर्माण, रेलवे का विकास, हवाई मार्गों का विस्तार, पेयजल विस्तार, नए-नए एम्स, आईआईएम का निर्माण तथा स्वास्थ्य व शिक्षा में क्रांतिकारी सुधार संभव हो पाए। हिमाचल इसका बड़ा उदाहरण है, जहां पर फोरलेन, नैशनल हाईवेज का जाल बिछाया जा रहा है। टनल के निर्माण से सड़कों की दूरी को कम किया जा रहा है। लगभग एक लाख करोड़ रुपए की सड़कों का निर्माण मोदी सरकार द्वारा हिमाचल में किया जा रहा है, जिससे आने वाले 5 वर्षों में हिमाचल की दूरियां आधी रह जाएंगी। 

राजीव बिंदल ने कहा कि ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर, आईआईएम सिरमौर, मेडिकल कालेज चम्बा, नाहन व हमीरपुर व हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज जैसे संस्थानों ने हिमाचल को अलग लाकर खड़ा किया है। रोहतांग टनल, कीरतपुर से सुंदरनगर के मध्य की 7 टनल ने हिमाचल को बदला है। 8 लाख घरों को स्वच्छ जल, लगभग 40000 गरीबों को पक्के मकान, 11 लाख परिवारों को आयुष्मान व हिमकेयर का लाभ पहुंचाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!