Kangra: ऑप्रेशन सिंदूर और सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री जगत सिंह नेगी, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

Edited By Vijay, Updated: 20 Nov, 2026 06:54 PM

bjp protest in dharamshala

भारतीय सेना और ऑप्रेशन सिंदूर को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी पर भाजपा विधायक दल ने हाथों में तख्तियां लेकर मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

तपोवन (धर्मशाला) (जिनेश): भारतीय सेना और ऑप्रेशन सिंदूर को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी पर भाजपा विधायक दल ने हाथों में तख्तियां लेकर मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से संबंधित मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेना और जवानों को लेकर की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे देशभर के सैन्य अधिकारियों तथा जवानों में नाराजगी है।

मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने के बाद विपक्ष ने सभापति से संबंधित टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने का आग्रह किया था। उस समय रिकॉर्ड की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन विपक्ष के अनुसार विवादित टिप्पणी अभी भी कार्यवाही में दर्ज है। उन्होंने कहा कि न तो मंत्री ने सदन में माफी मांगी है और न ही विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटाया गया है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर मंत्री को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री पहले भी सेना, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने सदन में राफेल और ऑप्रेशन सिंदूर पर हुई चर्चा का हवाला देते हुए दावा किया कि जब विपक्षी विधायकों ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए तो मंत्री ने पलटकर कहा कि पाकिस्तान के नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के छक्के छुड़ा दिए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी सेना के सम्मान और जवानों के मनोबल से जुड़ा गंभीर विषय है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!