भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल का कांग्रेस पर बड़ा वार, शीर्ष नेतृत्व के चुनाव को लेकर कह डाली बड़ी बात

Edited By Vijay, Updated: 22 Jan, 2020 11:15 PM

bjp president rajeev bindal s big attack on congress

भाजपा में शीर्ष नेतृत्व में नेता हमेशा संगठन से आते हैं। यह परंपरा पहले दिन से जारी है लेकिन देश में विपक्षी पार्टियों में नेता कहां से आते हैं यह जनता भलीभांति जानती है। कांग्रेस हो या फिर अन्य पार्टियों में शीर्ष नेतृत्व का चुनाव कैसे होता है यह...

नाहन (ब्यूरो): भाजपा में शीर्ष नेतृत्व में नेता हमेशा संगठन से आते हैं। यह परंपरा पहले दिन से जारी है लेकिन देश में विपक्षी पार्टियों में नेता कहां से आते हैं यह जनता भलीभांति जानती है। कांग्रेस हो या फिर अन्य पार्टियों में शीर्ष नेतृत्व का चुनाव कैसे होता है यह किसी से छिपा नहीं। भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने यह टिप्पणी जिला मुख्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में की। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन में कल्पना भी नहीं की थी कि वह पार्टी के राज्य अध्यक्ष पद पर आसीन होंगे। उन्होंने कहा कि वह दोहरी राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि संगठन में काम करने वाले ही आगे आएंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस देश में लोगों को गुमराह करने पर तुली है जबकि मोदी सरकार ने देश की एकता, अखंडता और भारत के संविधान के सूत्र में पिरोने के लिए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दम है तो वह ऐलान करे कि जब कभी वह सत्ता में आएगी तो अनुच्छेद 370 व 35ए को पुन: लागू करेगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार शानदार काम कर रही है। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट के लिए 50 प्लस का लक्ष्य मिला है।

समारोह में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप, राज्य भाजपा के महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी, खाद्य आपूॢत विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे। डॉ. राजीव बिंदल के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह के मौके पर राज्य सरकार के कई विभागों शिक्षा, स्वास्थ्य, वन व अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल थे। इससे पूर्व कालाअंब से नाहन पहुंचने पर रोड शो में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!