होटल में चल रहा था नशे का काला कारोबार, पुलिस ने मारी रेड तो मचा हड़कंप....3 युवक और 2 युवतियां गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 May, 2026 12:30 PM

bilaspur police raid hotel 3 men and 2 women arrested chitta seized

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ जारी अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस की टीम ने लखनपुर स्थित एक निजी होटल में दबिश देकर नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान...

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ जारी अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस की टीम ने लखनपुर स्थित एक निजी होटल में दबिश देकर नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवकों और दो युवतियों को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस रेड से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के 'होटल बालाजी' में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं। सदर थाना बिलासपुर की टीम ने बिना समय गंवाए योजना बनाई और होटल के कमरा नंबर 205 में रेड डाली। पुलिस की अचानक एंट्री से कमरे में मौजूद आरोपियों के बीच हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद तीन युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 15.85 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरभा (गांव रायपुर सहोड़ा, जिला ऊना), धीरज कुमार (गांव बाथू, हरोली, ऊना), अनुज संधु उर्फ अक्षु (गांव बरसंड, गेहड़वीं, झंडूता, बिलासपुर), अंजली शर्मा (गांव गानवी, तहसील रामपुर, जिला शिमला) और पूजा (रिकांगपिओ, जिला किन्नौर) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी न केवल नशे का सेवन कर रहे थे, बल्कि इसे स्थानीय स्तर पर बेचने की योजना भी बना रहे थे। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!