बिलासपुर में सनसनी, सार्वजनिक शौचालय में मिला कर्मचारी का शव; माथे पर हल्की चोट के निशान

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 May, 2026 12:18 PM

bilaspur migrant worker s body found in toilet

Bilaspur News : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के नगर परिषद क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब गुफा पार्किंग के पास स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में कार्यरत कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर...

Bilaspur News : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के नगर परिषद क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब गुफा पार्किंग के पास स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में कार्यरत कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

माथे पर हल्की चोट के निशान

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बनारसी दास के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से यहां सेवाएं दे रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुफा पार्किंग के पास स्थित नगर परिषद के शौचालय का एक दरवाजा अंदर से बंद है और काफी आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शौचालय की खिड़की की जाली हटाकर जब अंदर प्रवेश किया, तो देखा कि कर्मचारी बनारसी दास फर्श पर औंधे मुंह गिरा हुआ था। उसके माथे पर हल्की चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बिलासपुर से जिला फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।

गिरने से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि बनारसी दास की मौत अचानक संतुलन बिगड़ने या गिरने के कारण हुई है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक बनारसी दास मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी था। वह लंबे समय से यही रह रहा था, लेकिन अभी तक उसके किसी सगे-संबंधी या परिवार के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!