Edited By Surinder Kumar, Updated: 15 Aug, 2026 05:15 PM

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 12 अगस्त से लापता एक युवक का शव खेत में मिला। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 12 अगस्त से लापता एक युवक का शव खेत में मिला। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत तंबोल का है। मृतक की युवक की पहचान महिंद्र पाल निवासी गांव बनेर, (डाकघर तंबोल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिंद्र पाल पिछले 12 अगस्त से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, पर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस की विशेष टीमें लगातार विभिन्न संभावित स्थानों पर उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। वहीं, अब युवक का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला।
वहीं, खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के चाचा और अन्य परिजनों ने शव की पहचान की।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें