Solan: मानवता हुई शर्मसार, हिमाचल में यहां पेड़ के नीचे मिली नवजात

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Nov, 2024 07:12 PM

bbn tree newborn

नालागढ़ के गांव सेरी में पीपल के पेड़ के नीचे नवजात मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात के द्वारा बच्ची को पेड़ के नीचे छोड़ दिया गया है।

बीबीएन (ठाकुर): नालागढ़ के गांव सेरी में पीपल के पेड़ के नीचे नवजात मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात के द्वारा बच्ची को पेड़ के नीचे छोड़ दिया गया है। सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत स्थानीय अस्पताल में मैडीकल के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने पीपल के पेड़ के नीचे नवजात को रोते हुए सुना तो तुरंत जाकर देखा कि बच्ची कुछ समय पहले ही पैदा हुई थी। स्थानीय महिलाओं ने बच्ची को पकड़े पहनाए और दूध पिलाया। थाना प्रभारी राकेश रॉय ने बताया कि नवजात को मैडीकल जांच के बाद चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी को सौंप दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!