Edited By Kuldeep, Updated: 17 Nov, 2026 10:26 PM

बद्दी पुलिस के पीओ सैल की टीम ने कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी मुकेश कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी गांव अटारी बुंगा साहिब, डाकघर गरदली, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर पंजाब गिरफ्तार किया है।
बीबीएन (शेर सिंह): बद्दी पुलिस के पीओ सैल की टीम ने कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी मुकेश कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी गांव अटारी बुंगा साहिब, डाकघर गरदली, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर पंजाब गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी को पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज एक एफआईआर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय नालागढ़ द्वारा 05.11.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। डीएसपी बद्दी योगराज ने बताया कि बद्दी पुलिस के पीओ सैल की टीम द्वारा लगातार प्रयासों के बाद उद्घोषित अपराधी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है तथा बद्दी पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।