Solan: नालागढ़ में निजी स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Aug, 2026 08:43 PM

bbn bus woman collision

पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीबीएन (शेर सिंह): पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ के अंतर्गत गांव मियाणी वाला में एक सड़क हादसा घटित हुआ, जिसमें एक महिला शीला देवी पत्नी स्वर्गीय रोशन लाल निवासी गांव हटड़ा, डाकघर झझरा, तहसील नालागढ़ को निजी स्कूल की बस ने टक्कर मारी तथा बस उसके पैरों के ऊपर से गुजर गई।

घटना के बाद स्कूल बस के चालक द्वारा महिला को उपचार के लिए निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने थाना नालागढ़ में बस चालक ताज मोहम्मद के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!