छत से गिरने से युवक की मौत, कमरे में मृत अवस्था में मिला टैंंकर चालक

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Dec, 2020 11:28 PM

bbn 2 people death

बरोटीवाला के तहत गांव भटेड़ में छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि नालागढ़ के तहत डाडी कनियां (खेड़ा) में टैंंकर चालक कमरे में मृत अवस्था में मिला है।

बी.बी.एन.: बरोटीवाला के तहत गांव भटेड़ में छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि नालागढ़ के तहत डाडी कनियां (खेड़ा) में टैंंकर चालक कमरे में मृत अवस्था में मिला है। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजकुमार (26) पुत्र मस्त राम निवासी जगुली, रामपुर (शिमला) कंपनी में कार्यरत था और गांव भटेड़ में किराए के कमरे में रहता था। इस दौरान मोबाइल पर बात करने के दौरान वह संतुलन खो बैठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, डाडी कनियां (खेड़ा) में एक टैंकर चालक कमरे में मृत अवस्था में मिला है। पुलिस के अनुसार देसराज (50) निवासी सहारनपुर (यू.पी.) पंजाब के बङ्क्षठडा से तेल का टैंकर लेकर आया था, जो यहां कमरे में मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। डी.एस.पी. बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए हैं और आगामी छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!