Hamirpur: खड्ड में मिले शव की हुई शिनाख्त, मृतक पंजाब के मुकेरियां का था रहने वाला

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Apr, 2026 05:03 PM

barsar stream body identification

उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सिरहाली खड्ड में मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन सिंह पुत्र ओम प्रकाश शाहतलाई में एक निजी लंगर में काम करता था।

बड़सर (नवनीत): उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सिरहाली खड्ड में मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन सिंह पुत्र ओम प्रकाश शाहतलाई में एक निजी लंगर में काम करता था। अर्जुन 6 अप्रैल को शाहतलाई से अपने घर मुकेरियां जाने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंच पाया। उसके बाद परिजनों ने 9 अप्रैल को शाहतलाई पुलिस थाना में अर्जुन सिंह की मिसिंग कंपलेंट फाइल कर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अर्जुन के घर वालों से संपर्क साधा व उसके परिजनों ने उसकी पहचान कर ली।

बताया जा रहा है कि शव काफी गली-सड़ी अवस्था में था तथा परिजनों ने हाथ में पहने कड़े के आधार पर उसकी पहचान की है। वहीं अब बड़ा सवाल यह है कि अर्जुन जब शाहतलाई से घर के लिए निकला था तो वह खड्ड में क्या करने गया था व उसके साथ कौन व्यक्ति था। इस मामले पर से पूरा पर्दा उठाने के लिए फोरैंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि मृतक मुकेरियां का रहने वाला था व उसकी परिजनों ने पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!