Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Jun, 2026 01:32 PM

Hamirpur News : उपमंडल बड़सर में मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के चलते, इस सड़क पर यातायात 5 जून से 28 जून तक बंद किया जा रहा है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को...
Hamirpur News : उपमंडल बड़सर में मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के चलते, इस सड़क पर यातायात 5 जून से 28 जून तक बंद किया जा रहा है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 से 28 जून तक बंद की जा रही है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक हरसौर-गारली सड़क, बदारन-गारली सड़क या मैहरे-जब्बल खैरियां सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील भी की है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें