Edited By Kuldeep, Updated: 26 Apr, 2026 10:54 AM

दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र से एक जेसीबी से बैटरी और डीजल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। धनी राम चंदेल ने बताया कि उनकी जेसीबी कैंडोल पंचायत के कैंची मोड़ में फरवरी से खडी हुई थी।
बरोटीवाला (ठाकुर): दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र से एक जेसीबी से बैटरी और डीजल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। धनी राम चंदेल ने बताया कि उनकी जेसीबी कैंडोल पंचायत के कैंची मोड़ में फरवरी से खडी हुई थी। ड्राइवर छुटटी पर होने से जेसीबी 2 माह से कार्य पर नहीं जा रही थी, इसलिए उसे मेन रोड कैंचीमोड़ पर खड़ा कर रखा था, जहां बाकायदा कुछ दुकानें व ढाबा कार्यरत हैं।
धनी राम चंदेल ने आरोप लगाया कि कल रात चोरों ने हमारी जेसीबी से उसकी बैटरी निकाल ली और टंकी का ताला तोड़कर 128 लीटर डीजल भी उड़ा लिया। इस मामले में बैटरी व डीजल का लगाभग 30 हजार रुपए का नुक्सान हो गया है। वहीं दूसरी ओर बरोटीवाला पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।