देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह हुए बीमार

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Nov, 2022 11:40 PM

bankhandi dehra hoshiyar singh sick

देहरा के विधायक होशियार सिंह इन दिनों पिताशय में पथरी होने के चलते अस्वस्थ हैं जिनका मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। होशियार सिंह ने खुद अपने फेसबुक पेज पर अपने अस्वस्थ होने की जानकारी शेयर की है।

बनखंडी: देहरा के विधायक होशियार सिंह इन दिनों पिताशय में पथरी होने के चलते अस्वस्थ हैं जिनका मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। होशियार सिंह ने खुद अपने फेसबुक पेज पर अपने अस्वस्थ होने की जानकारी शेयर की है। देहरा विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि होशियार सिंह अपनी चुनावी थकान को दूर करने के लिए परिवार सहित मुंबई घूमने गए हैं। जिन पर होशियार सिंह ने अपने फेसबुक पेज अपने अस्वस्थ होने की जानकारी शेयर कर विराम लगा दिया है। होशियार सिंह मतदान के 2 दिन बाद से मुंबई अपने परिवार सहित चले गए। होशियार सिंह के एक समर्थक ने भी फेसबुक पर पोस्ट किया है कि कि देहरा के विधायक होशियार सिंह का लीलावती अस्पताल मुंबई में इलाज चल रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!