शातिरों ने व्यक्ति के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपए

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Nov, 2019 07:43 PM

banakhandi female 50 thousand cheating

अपने खाते से जुड़ी जानकारी देने पर एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते से शातिरों ने 50,000 रुपए की रकम पर हाथ साफ करके उसे चूना लगा दिया।

बनखंडी, (राजीव): अपने खाते से जुड़ी जानकारी देने पर एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते से शातिरों ने 50,000 रुपए की रकम पर हाथ साफ  करके उसे चूना लगा दिया। व्यक्ति हरिपुर में विद्युत विभाग के कार्यालय में कार्यरत है। मिली जानकारी के अनुसार बनखंडी के साथ लगते गांव कल्लर के निवासी ओम प्रकाश को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था जिसमें उनसे ए.टी.एम. से जुड़ी जानकारी मांगी गई। ओम प्रकाश ने ए.टी.एम. से जुड़ी जानकारी शातिरों को मुहैया करवा दी। उस व्यक्ति को मोबाइल में ओ.टी.पी. नंबर भी आने शुरू हो गए, जिन्हें उसने शातिरों को बता दिया। उसके उपरांत थोड़ी ही देर में ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को मोबाइल में उसके खाते से पैसे निकलने के बारे में मैसेज आना शुरू हो गए। देखते ही देखते 10 ट्रांजैक्शनों में उस ओम प्रकाश के खाते से 50,000 रुपए के करीब धनराशि साफ हो चुकी थी।

कोई भी फोन आए तो बैंक संबंधी कोई भी जानकारी शेयर न करें : डी.एस.पी.

पीड़ित के मुताबिक उसे इस ऑनलाइन ठगी के बारे में पता ही नहीं चल पाया। यह धनराशि पी.ओ.एस. परचेज के माध्यम से निकली हुई बताई जा रही है। ओम प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में उसने संबंधित बैंक शाखा में शिकायत भी दे दी है, साथ ही इसके बारे में पुलिस को भी शिकायत दी है। डी.एस.पी. देहरा रणधीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गलतियों के चलते ही शातिर लोगों को चूना लगाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार का कोई भी फोन आए तो बैंक संबंधी कोई भी जानकारी शेयर न करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!