लाहौल के तांदी कारदंग मार्ग पर हुआ हिमस्खलन, चपेट में आया जेसीबी चालक

Edited By prashant sharma, Updated: 04 May, 2021 12:50 PM

avalanche on tandi kardang road of lahaul jcb driver engulfed

तांदी कारदंग सड़क पर जोन लुम्पा नाले में अचानक हिमस्खलन होने से जेसीबी का चालक जेसीबी के साथ ही हिमस्खलन की चपेट में आ गया। गोजंग गांव के ग्रामीणों को जैसे ही हिमस्खलन होने की सूचना मिली तो वो घटनास्थल की ओर भागे।

मनाली (सोनू) : तांदी कारदंग सड़क पर जोन लुम्पा नाले में अचानक हिमस्खलन होने से जेसीबी का चालक जेसीबी के साथ ही हिमस्खलन की चपेट में आ गया। गोजंग गांव के ग्रामीणों को जैसे ही हिमस्खलन होने की सूचना मिली तो वो घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों ने जेसीबी चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सर्दियों से बर्फ बारी के चलते बन्द चल रहे इस मार्ग को तीन दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी विभाग ने बहाल किया था। हिमस्खलन से मार्ग फिर अवरुद्ध हो गया। दिन के समय जेसीबी से हिमस्खलन को हटाया जा रहा था कि अचानक फिर से हिमस्खलन हो गया और जेसीबी चालक जेसीबी के साथ ही हिमस्खलन की चपेट में आ गया। ग्रामीण दोर्जे लार्जे ने बताया कि डोजर चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया है साथ ही जेसीबी को भी निकाल लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!