लाहौल-स्पीति : खंगसर के यनिगंग में हिमस्खलन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Edited By Vijay, Updated: 30 Nov, 2022 10:55 PM

लाहौल में खंगसर गांव के सामने यनिगंग ग्लेशियर में बुधवार को हिमस्खलन हुआ। नवम्बर व दिसम्बर में हिमस्खलन की घटना से घाटी के लोग चिंतित हैं। हिमस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

केलांग (ब्यूरो): लाहौल में खंगसर गांव के सामने यनिगंग ग्लेशियर में बुधवार को हिमस्खलन हुआ। नवम्बर व दिसम्बर में हिमस्खलन की घटना से घाटी के लोग चिंतित हैं। हिमस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ग्रामीणों दोरजे व टशी ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे खंगसर गांव के सामने यनिगंग ग्लेशियर में हिमस्खलन हुआ, जिससे ग्लेशियर का क्षेत्र सफेद हो गया। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन की घटना 15 जनवरी के बाद ही होती है। हालांकि हिमस्खलन से कोई नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन नवम्बर महीने में हुई इस घटना से ग्रामीण भी चिंतित हैं। लाहौल-स्पीति के इतिहासकार मोहन लाल ने बताया कि यह सब ग्लोबल वाॄमग के कारण हो रहा है। लाहौल में इन दिनों तापमान माइनस में रहता था, जिस कारण पहाड़ भी जम जाते थे। उन्होंने कहा कि घाटी में इन दिनों कोई भी गतिविधि नहीं होती थी, लेकिन अटल टनल बनने के बाद भारी संख्या में घाटी में पर्यटक वाहन आ रहे हैं। वाहनों से भी पर्यावरण संतुलन प्रभावित होने की आशंका है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!