दराट से हमला कर लहूलुहान किए बाप-बेटा, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2019 09:18 PM

attack on father son with sharp weapon

ग्राम पंचायत घोड़न के अंतर्गत गांव मन्हासनी में जगदीश चंद पुत्र बेली राम व उसके बेटे हेम राज ने अपने पड़ोसी सुनील दत्त व उसके पिता गांधी राम पर सहयोगियों सहित मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इंदौरा (आशीष): ग्राम पंचायत घोड़न के अंतर्गत गांव मन्हासनी में जगदीश चंद पुत्र बेली राम व उसके बेटे हेम राज ने अपने पड़ोसी सुनील दत्त व उसके पिता गांधी राम पर सहयोगियों सहित मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता जगदीश व उसके बेटे हेमराज ने बताया कि उनके साथ घर के बाहर गली में उनके पड़ोसी सुनील दत्त व उसके पिता गांधी राम और उनके सहयोगी बीरबल सिंह, शकुंतला देवी, सपना देवी व शिंदा देवी कुल 6 लोगों ने मारपीट की है तथा इस दौरान सुनील दत्त पुत्र गांधी राम ने दराट से जगदीश व उसके पुत्र हेमराज को घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना स्थल से गाड़ी में फरार हुए मारपीट के आरोपी

दोनों घायलों का इंदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मैडीकल करवाया है और सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित बाप-बेटे ने शिकायत में लिखवाया है कि उन्हें घायल करने के उपरांत मारपीट के आरोपी घटना स्थल से गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि सब्जी मंडी के लिए गांव से सब्जी की गाड़ी में लोकल सब्जी की ढुलाई हेतु इनमें विवाद चल रहा था। मामले की जांच जारी है। डमटाल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और घायल बाप-बेटे का मैडीकल करवाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!