अब स्कूल जा रहे बच्चों को बंदरों ने काटा

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Aug, 2018 04:56 PM

arki school monkey child bite

ग्राम पंचायत दाड़ला के रोड़ी गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को स्कूल जा रहे बच्चों पर बंदरों ने हमला कर 3 बच्चों को काट लिया। इस दौरान बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

अर्की: ग्राम पंचायत दाड़ला के रोड़ी गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को स्कूल जा रहे बच्चों पर बंदरों ने हमला कर 3 बच्चों को काट लिया। इस दौरान बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। बंदरों के डर से बच्चे इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच कुछ बच्चों को गिरने से चोटें भी आई हैं। गनीमत रही कि उसी समय एक व्यक्ति रास्ते से जा रह था और उसने बंदरों को बच्चों पर हमला करते देख गाड़ी रोक कर बंदरों को भगाया और घायल बच्चों को उपचार के लिए ले गया। पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला व उपप्रधान लेखराज ने वन विभाग से मांग की है कि ग्रामीणों को बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाया जाए। डी.एफ.ओ. कुनिहार सतीश नेगी ने बताया कि रेंज ऑफिसर को मौके पर भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!