​Solan: अर्की में चरस की खेप के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Apr, 2026 04:14 PM

arki charas youth arrested

जिला सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को चरस सहित गिरफ्तार किया है।

अर्की (सुरेंद्र): जिला सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने अर्की व कुनिहार निवासी 2 युवकों (आयु 31 वर्ष व 32 वर्ष) को मोटरसाइकिल पर पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 249 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को नियमानुसार मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक सोलन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशा तस्करी के विरुद्ध जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!