Edited By Swati Sharma, Updated: 11 May, 2026 06:31 PM

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत के मामले पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए दोषियों के खिलाफ...
हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत के मामले पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
'दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी'
अनुराग शर्मा ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विद्युत बोर्ड के मुख्य अभियंता एवं उपायुक्त कांगड़ा को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही सांसद ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ खड़े हैं। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें