सोलन में एक और बिल्डिंग गिरने की कगार पर, प्रशासन ने दिए गिराने के आदेश (Video)

Edited By Ekta, Updated: 19 Jul, 2019 11:30 AM

कुमारहट्टी हादसे से सबक लेते हुए प्रशासन ने धर्मपुर में तीन मंजिला मकान को गिराने के आदेश दिए है। फोरलेन की कटिंग के कारण यह मकान गिरने की कगार पर था। हालांकि इस मकान को पिछले वर्ष ही खाली करवा दिया था जब मकान एक हिस्सा गिरना शुरू हो गया था और शेष...

सोलन (अमित): कुमारहट्टी हादसे से सबक लेते हुए प्रशासन ने धर्मपुर में तीन मंजिला मकान को गिराने के आदेश दिए है। फोरलेन की कटिंग के कारण यह मकान गिरने की कगार पर था। हालांकि इस मकान को पिछले वर्ष ही खाली करवा दिया था जब मकान एक हिस्सा गिरना शुरू हो गया था और शेष मकान में दरारें आ गई थी। बरसात को देखते हुए यह मकान कभी भी गिर सकता था और इसके कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि इसका मलबा नेशनल हाइवे पर गिरना था।

चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते है। इसे देखते हुए प्रशासन ने ऐहतियातन इस मकान को गिराने के आदेश दे दिए। सूत्रों का कहना है कि एन.एच.आई.ए. के परियोजना निदेशक ने एस.डी.एम. सोलन को एक रिपोर्ट दी कि धर्मपुर बठोल में खसरा नम्बर 277/228/89/14 पर बना यह मकान बरसात में कभी भी गिर सकता है। नेशनल हाइवे से पैदल या फिर वाहनों में चलने वाले लोगों के लिए भी खतरा हो सकता है।

इसके बाद तहसीलदार ने मौके का दौरा किया और एन.एच.ए. आई की रिपोर्ट को सही माना। इसके बाद ही एस.डी.एम. सोलन ने सी.आर.पी.सी. की धारा 133 के तहत इस मकान को गिराने के आदेश जारी कर दिए। प्रशासन ने इसके लिए मकान मालिक ने भी अपनी सहमति भी ली है। एन.एच.आई.ए. द्वारा ही इस मकान को गिराया जाएगा। एस.डी.एम. सोलन रोहित राठौर ने पुष्टि करते हुए बताया कि एन.एच.आई. ए. को धर्मपुर बठोल में तीन मंजिला मकान को गिराने के आदेश दिए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!