छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की ऐसे हुई मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Jun, 2024 04:59 PM

amb jawan leave death

पुलिस थाना अम्ब के तहत ग्राम पंचायत भैरा क्षेत्र से निकल रही स्वां नदी में सेना के जवान की डूबने से मौत हो गई। मौत का शिकार हुए युवक की पहचान भरत कुमार (25) पुत्र किशन चंद निवासी पंजावर के रूप में हुई है।

अम्ब (अश्विनी): पुलिस थाना अम्ब के तहत ग्राम पंचायत भैरा क्षेत्र से निकल रही स्वां नदी में सेना के जवान की डूबने से मौत हो गई। मौत का शिकार हुए युवक की पहचान भरत कुमार (25) पुत्र किशन चंद निवासी पंजावर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजावर निवासी भरत कुमार अपने भांजे शिव कुमार के साथ शनिवार दोपहर नदी में नहाने आया हुआ था कि इस दौरान वह नदी में नहाते-नहाते डूब गया।

सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अम्ब से पहुंचे जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों द्वारा नदी से उसका शव बाहर निकाला गया। ग्राम पंचायत भैरा की प्रधान अंजना ढिल्लो ने बताया कि ग्राम पंचायत भैरा के वार्ड नम्बर-7 में पड़ती स्वां नदी इस जोन में 50 फुट लम्बी और गहरी है। बताया जा रहा है कि सेना में सेवारत भरत सिंह इन दिनों घर पर छुट्टी आया हुआ था। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!