Himachal Weather Update: हिमाचल के इन जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

Edited By Jyoti M, Updated: 07 Apr, 2026 11:35 AM

alert for rain storms and hailstorm in himachal s districts

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को मिले, जहां कुल्लू में बारिश हुई तो वहीं रोहतांग दर्रा जैसी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई। धर्मशाला...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को मिले, जहां कुल्लू में बारिश हुई तो वहीं रोहतांग दर्रा जैसी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई। धर्मशाला में भी रात के समय बारिश के साथ ओले गिरे। प्रशासन ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, मंडी और सोलन जैसे जिलों में मंगलवार और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका अर्थ है कि इन इलाकों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की भारी संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 9 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। हालांकि 10 अप्रैल को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 11 और 12 अप्रैल को फिर से मौसम बिगड़ने का अनुमान लगाया गया है। इस खराब मौसम का असर पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर भी पड़ रहा है। सोमवार को लाहौल के थेतुप कुरकुर क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से एक पर्यटक दंपती घायल हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने हिमखंड गिरने और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

7 और 8 अप्रैल को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन सहित कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर सहित अधिकांश जिलों में 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अगले 24 घंटों में गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन उसके बाद बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आने की संभावना है।

कुल मिलाकर, 8 अप्रैल को मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, इसलिए ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!