Edited By Jyoti M, Updated: 07 Apr, 2026 02:22 PM

हिमाचल प्रदेश में पिछले सात महीनों से ठप पड़ी हवाई सेवाओं को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार और एलायंस एयर के बीच हुए एक नए समझौते (MoU) के तहत दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट पर फिर से उड़ानें शुरू होने जा रही हैं।
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में पिछले सात महीनों से ठप पड़ी हवाई सेवाओं को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार और एलायंस एयर के बीच हुए एक नए समझौते (MoU) के तहत दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट पर फिर से उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना और यातायात को सुगम बनाना है।
पर्यटन विभाग के अनुसार, अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते से इन रूटों पर नियमित रूप से हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। खास बात यह है कि ये उड़ानें सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होंगी, जिसमें 48 सीटों वाला एटीआर 42-600 विमान इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल यह समझौता एक साल के लिए किया गया है।
हवाई सेवा को आर्थिक रूप से सुचारू रखने के लिए सरकार अपनी तरफ से सालाना करीब 32.64 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता (VGF) भी देगी। इस कनेक्टिविटी के बहाल होने से पर्यटकों को दिल्ली से सीधे शिमला और धर्मशाला पहुंचने में आसानी होगी, जिससे स्थानीय व्यवसाय और पर्यटन क्षेत्र को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।