श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में इसी सप्ताह हुई दूसरे यात्री की मौत, जानिए कैसे

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jun, 2024 07:47 PM

aani shrikhand traveler death

श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा अभी प्रशासनिक तौर पर शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन बिना अनुमति एवं अपनी मर्जी से इस महीने पूरे भारत के लोग यहां जा रहे हैं।

आनी (ब्यूरो): श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा अभी प्रशासनिक तौर पर शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन बिना अनुमति एवं अपनी मर्जी से इस महीने पूरे भारत के लोग यहां जा रहे हैं। शनिवार को एक यात्री की पांव फिसल कर गिरने से मौत हो गई है। मरने वाला व्यक्ति रोहित कुमार (32) पुत्र इंद्रजीत निवासी हिसार हरियाणा कर रहने वाला था। जानकारी के अनुसार पार्वती बाग के पास अचानक यह पैर फिसलने के चलते गिर गया तथा मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी चंद्रशेखर ने कहा की शव को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल लाया जा रहा है, वहीं इस पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है, जबकि एसडीएम निरमंड ने श्रीखंड यात्रा पर जाने की मनाही कर रखी है। फिर भी लोग श्रीखंड जा रहे हैं। गौरतलब है कि इसी सप्ताह निरमंड के व्यक्ति की भी श्रीखंड जाते समय रास्ते में मौत हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!