Mandi : चाट की रेहड़ी बंद कर घर लौट रहे युवक से मारपीट, मामला दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Aug, 2026 02:34 PM

a young man returning home was beaten up in mandi

थाना बीएसएल कालोनी के तहत शुकदेव वाटिका के निकट चाट बेचने वाले युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। थाना में दर्ज करवाई प्राथमिकी में नवीन कुमार पुत्र राम सिंह ने आरोप लगाए हैं कि वह शाम को शुकदेव वाटिका के...

Mandi News : थाना बीएसएल कालोनी के तहत शुकदेव वाटिका के निकट चाट बेचने वाले युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है।

थाना में दर्ज करवाई प्राथमिकी में नवीन कुमार पुत्र राम सिंह ने आरोप लगाए हैं कि वह शाम को शुकदेव वाटिका के निकट अपनी चाट की रेहड़ी बंद करने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचा और बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट करने लगा।

शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट में उसके मुंह और शरीर पर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद ग्राहकों और आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गई। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!