ऊना के नारी गांव में गौशाला में अचानक लगी आग

Edited By prashant sharma, Updated: 07 Aug, 2020 01:02 PM

a sudden fire in a cowshed in nari village of una

ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा के गांव नारी में एक पशुशाला में शुक्रवार को अचानक ही आग लग गई। स्थानीय लोग आग पर काबू पा पाते उसके पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

ऊना : ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा के गांव नारी में एक पशुशाला में शुक्रवार को अचानक ही आग लग गई। स्थानीय लोग आग पर काबू पा पाते उसके पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तत्काल दमकल को सूचना दी गई, इसके बाद दमकल करी गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

जानकारी के अनुसार नारी के वार्ड नंबर 3 में वेद प्रकाश की स्लेट पोश पशुशाला में अचानक ही आग भड़क गई। स्थानीय लोगों ने जब पशुशाला से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। तभी लोगों ने एकत्रित होकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिस पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की तरफ से टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

अग्निकांड में पशुशाला में रखी लकड़ी, बिजली का मीटर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पशुओं और कुछ सामान को बचा लिया गया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच किए जा रहे हैं। अग्निशमन केंद्र प्रभारी नितिन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही भेज दिया गया और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!