छात्रा से छेड़छाड़ करने पर टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Jun, 2024 07:39 PM

a case has been filed against a teacher under pocso

विधानसभा क्षेत्र जवाली के अन्तर्गत एक सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा 11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस किया है।

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): विधानसभा क्षेत्र जवाली के अन्तर्गत एक सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा 11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। छात्रा के पिता ने पहले इसकी शिकायत 1098 चाइल्ड हैल्पलाइन पर 21 जून को की थी। सोमवार को छात्रा के पिता ने पुलिस थाना ज्वाली में पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत थाने में की। शिकायत मिलने पर एएसपी नूरपुर धर्म चन्द वर्मा पुलिस थाना ज्वाली में तफ्तीश करने पहुंचे तथा शिकायत के आधार पर टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एएसपी नूरपुर धर्म चन्द वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!