Himachal : नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय युवक की मौत, साथी संग किया था सेवन; मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Aug, 2026 11:12 AM

a 26 year old man died of a drug overdose

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर नशे की ओवरडोज से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Solan News : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर नशे की ओवरडोज से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के भटोलीकलां क्षेत्र का है। मृतक की पहचान राहुल, निवासी चिरारी गांव, जिला अरवल, बिहार के रूप में हुई है।वह पिछले कुछ समय से अपने दोस्तों के साथ यहां पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को राहुल ने अपने एक सहनिवासी अभिषेक से मुलाकात के दौरान कमरे में जाकर नशे की खुराक लेने की बात कही थी। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए, जहां राहुल ने कथित तौर पर सीरिंज के जरिए नशे का सेवन किया। इसके बाद राहुल बाथरूम में गया, जहां उसने फिर नशे की खुराक ली और बेहोश होकर गिर पड़ा। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो उसके दोस्त अंदर गए। वहां पर वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। दोस्तों ने राहुल को तुरंत उपचार के लिए बद्दी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से नशे के इस्तेमाल में लाई गई एक सीरिंज बरामद की है और मामला दर्ज कर मौत के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!