चम्बा में 3 साल के बच्चे समेत 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

Edited By Vijay, Updated: 21 Nov, 2020 09:32 PM

52 new case of corona in chamba

जिले में कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 26 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बाद चम्बा में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1742 पहुंच चुकी है जबकि एक्टिव केस अब 231 हो गए हैं।

चम्बा (काकू): जिले में कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 26 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बाद चम्बा में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1742 पहुंच चुकी है जबकि एक्टिव केस अब 231 हो गए हैं। 20 नवम्बर को आरटी-पीसीआर लैब में जांचे गए सैम्पलों में 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शनिवार को आरटी-पीसीआर  में 4 तथा रैपिड एंटीजन टैसिं्टग किट के माध्यम से जांच के दौरान 35 सैम्पल पॉजिटिव आए हैं। इसमें समोट ब्लॉक से 40 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवती, 26, 41 तथा 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

इसके अलावा इसी ब्लॉक के गांव डकरियुंड से 28 वर्षीय महिला, सिहुंता से 57 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला, मालंदा गांव से 46 वर्षीय महिला, किहार ब्लॉक के भलेई से 40 वर्षीय पुरुष, 15 वर्षीय किशोरी तथा 58 वर्षीय महिला, चुवाड़ी के बनेट कुलेड़ा से 34 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, गोली से 44 व 22 वर्षीय महिला, बाथरी से 16 वर्षीय युवती, चम्बा शहर के रामगढ़ मोहल्ला में 3 वर्षीय बच्चे सहित, 38 वर्षीय पुरुष तथा 42, 31 वर्षीय महिला तथा 11, 8 व 16 वर्षीय बच्चे संक्रमित पाए गए हैं।

सपड़ी मोहल्ला से 63 वर्षीय महिला, हरदासपुरा से 63 वर्षीय पुरुष, चमेश्नी मोहल्ला से 59 वर्षीय महिला, राजपुरा से 35 वर्षीय पुरुष, भरमौर से 51 वर्षीय महिला, कुफा पांगी से 60 वर्षीय पुरुष, किहार ब्लॉक के ब्रंगाल से 34, 32, 21 तथा 31 वर्षीय पुरुष, भलेई के कांड़ी से 40 वर्षीय पुरुष, डियुर से 45 व 23 वर्षीय महिला, तीसा से 23 वर्षीय युवक, राजपुरा से 46 वर्षीय पुरुष, मुगला से 51 वर्षीय पुरुष, बारगाह से 36 वर्षीय पुरुष, लोक निर्माण विभाग तीसा में तैनात 59, 51 व 52 तथा 34 वर्षीय महिला कर्मचारी संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अधिकतर को होम आइसोलेट किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!