Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2022 09:41 PM

ऊना जिले के दुलैहड़ में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस नेे 5 और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। हालांकि अभी भी एक मुख्य आरोपी फरार चल रहा है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
टाहलीवाल (गौतम): ऊना जिले के दुलैहड़ में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस नेे 5 और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। हालांकि अभी भी एक मुख्य आरोपी फरार चल रहा है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस गोलीकांड में दुलैहड़ निवासी रविन्द्र कुमार उर्फ सेठी की मौत मामले की गुत्थी को सुलझाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए पंजाब पुलिस के सहयोग से हिमाचल प्रदेश पुलिस लगातार पंजाब के संभावित शहरों व गांवों में छापेमारी कर रही थी। गत रात्रि इस केस के आरोपी रिशुपाल पुत्र कमलदेव निवासी बस्सी माजरा (पंजाब) को गढ़शंकर के एक गांव से पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा एक आरोपी अभिषेक राणा को राजस्थान, बलवीर सिंह उर्फ मिट्ठू को होशियारपुर व गगनदीप निवासी खेपरां व परमजीत को भोगपुर से जालंधर पुलिस ने पकड़ने में सहयोग किया था।
पुलिस के अनुसार इन पांचों में से 2 आरोपियों ने मुख्य आरोपियों को मोबाइल सिमें व बाइक उपलब्ध करवाए थे। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल का कहना है कि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर के निर्देशानुसार योजनाबद्ध तरीके से दुलैहड़ गोलीकांड के 3 मुख्य आरोपियों व 2 इस मामले में सहयोग करने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा चुका है। अभी एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। वह भी शीघ्र पुलिस की हिरासत में होगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here