हिमाचल के पुलिस थाने में हुए IED विस्फोट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, NIA ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Aug, 2026 05:41 PM

3 accused arrested for involvement in ied blast at a himachal police station

Solan News :  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाने परिसर में हुए आईईडी विस्फोट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Solan News :  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाने परिसर में हुए आईईडी विस्फोट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

थाना परिसर में मौजूद जांच अधिकारी के कमरे से सटी बाहरी दीवार के पास आईईडी विस्फोट के बाद इस साल एक जनवरी को नालागढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। बाद में एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली और आठ मई को एजेंसी ने मामला फिर से दर्ज किया। एनआईए के एक बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान, मामले में महावीर कुमार उर्फ ​​काका, अजय मेहरा और मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मणि की संलिप्तता सामने आई। 

एजेंसी ने कहा कि इस आतंकी कृत्य के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने की कोशिशों के तहत एनआईए ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बयान के मुताबिक, आरोपियों को शिमला, हिमाचल प्रदेश की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया, जहां से महावीर और अजय को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जबकि मनप्रीत को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!