घरेलू कलह से परेशान था 25 वर्षीय युवक, उठाया ऐसा खौफनाक कदम...घर में मच गई चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Jun, 2026 12:45 PM

25 year old man takes his own life in sirmour

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवक की मौत से परिवार पर दुखों का...

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर है।

घरेलू कलह से परेशान था युवक

जानकारी के मुताबिक, घटना उपमंडल पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोलर की है। मृतक युवक की पहचान तपेंद्र सिंह (25 वर्ष), निवासी ग्राम पंचायत कोलर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तपेंद्र की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आपसी अनबन चल रही थी। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पिछले कुछ समय से अलग-अलग रह रहे थे, जिससे युवक मानसिक रूप से परेशान था।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि माजरा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारणों को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के ठोस कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

प्रदेश देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!