Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Aug, 2026 02:04 PM

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
Sirmaur Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के बद्रीपुर चौक के पास बांगरण बाईपास पर हुआ। मृतक की पहचान ऋतिक पुंडीर (25 वर्षीय) निवासी दुगाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे के बाद ऋतिक अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी बांगरण बाईपास के पास एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्षेत्र में पसरा मातम
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देहरादून भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें