रामपुर पुलिस की कार्रवाई: 218 बोतल अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Jyoti M, Updated: 30 Apr, 2026 11:53 AM

218 bottles of illicit liquor seized in rampur two smugglers arrested

शिमला जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम नोगली क्षेत्र में रुटीन चेकिंग पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया।

हिमाचल डेस्क। शिमला जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम नोगली क्षेत्र में रुटीन चेकिंग पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। जब गाड़ी की जांच की गई, तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड की 218 बोतलें बरामद हुईं। इनमें बीयर से लेकर कई नामी अंग्रेजी और देसी शराब के ब्रांड शामिल थे।

पुलिस ने मौके पर मौजूद दो युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुनीश कुमार (24): निवासी गांव शनोग, तहसील करसोग (मंडी) ओर संजय कुमार (33): निवासी गांव चिमनी, तहसील आनी (कुल्लू) के रुप में हुई है। 

दोनों आरोपी शराब से संबंधित कोई भी कानूनी दस्तावेज या परमिट पेश नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

कानूनी कार्रवाई और पुलिस की अपील

रामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध तस्करी का मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस अधीक्षक (SP) शिमला ने इस मामले पर कहा कि "जिले में अवैध नशे और शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। हमारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!