पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बिना मास्क घूम रहे 2 युवक हैरोइन सहित काबू

Edited By Vijay, Updated: 16 Jun, 2021 08:36 PM

2 youth arrested with heroin

पुलिस ने कुमारहट्टी की ओर से आने वाली टनल के नजदीक 2 युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सपरून पुलिस गश्त के दौरान कुमारहट्टी की ओर से आने वाली टनल के नजदीक थी। इसी दौरान पुलिस ने 2 युवकों को...

सोलन (ब्यूरो): पुलिस ने कुमारहट्टी की ओर से आने वाली टनल के नजदीक 2 युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सपरून पुलिस गश्त के दौरान कुमारहट्टी की ओर से आने वाली टनल के नजदीक थी। इसी दौरान पुलिस ने 2 युवकों को बिना मास्क के घूमते हुए देखा।

पुलिस ने युवकों को मास्क को लेकर पूछताछ के लिए रोका तो इसी दौरान एक युवक ने अपनी जेब से एक कपड़ा निकाला। इसी दौरान एक पुड़िया उसकी जेब से नीचे गिर गई, जिसे वह पैर के नीचे छिपाने लगा। शक होने पर जब पुलिस ने उसे चैक किया तो उसमें से 11.69 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। युवाओं की पहचान विशाल और पुनीत के तौर पर हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!